यूट्यूब पर ‘कोलावरी डी’ देखने वालों की संख्या 10 करोड़ के पार

नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिल अभिनेता धनुष का साल 2011 में आया गाना ‘कोलावरी डी’ की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

एक बयान के अनुसार, 16 नवंबर, 2011 को रिलीज हुए ‘कोलावरी डी’ गाने ने बुधवार को यह उपलब्धि हासिल की है।

धनुष द्वारा लिखे और गाए गए इस गाने के बोल और संगीत इसकी खासियत है, जिसने लोगों को अपनी ओर तेजी से आकर्षित किया। यह गाना लोगों में खासा लोकप्रिय हुआ है।

‘कोलावरी डी’ का संगीत महज 18 साल के अनिरुद्ध रविचंद्रन ने तैयार किया है और इसे धनुष ने परंपरा से हटकर गाया था। यह गाना उनकी फिल्म ‘3’ का भी हिस्सा रहा, जिसका निर्देशन उनकी पत्नी ऐश्वर्य ने किया था। इसमें श्रुति हासन ने भी अभिनय किया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493