कुआलालम्पुर, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को एक और उपलब्धि हासिल हो सकती है।
सायना को विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के वुमन प्लेयर ऑफ द इअर अवार्ड के लिए नामित किया गया है।
सायना, महिला एकल में विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस साल इंडिया ओपन जीता तथा विश्व चैम्पियनशिप, ऑल इंग्लैंड और चीन ओपन के फाइनल में पहुंचीं।
सायना ने साल की शुरुआत लखनऊ में इंडिया ग्रां प्रीं गोल्ड खिताब जीतने से की थी।
बीडब्ल्यूएफ पुरस्कार विजेताओं की घोषणा सात दिसंबर को दुबई के अल बाडिया गोल्फ क्लब में आयोजित समारोह में होगी।
dharmpath.com dharmpath