सुप्रिया पाठक को एक साथ बहुत से काम करना पसंद

मुंबई, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुप्रिया पाठक टेलीविजन धारावाहिक ‘जाने क्या होगा रामा रे’ के साथ ही फिल्म ‘जीना इसी का नाम है’ की शूटिंग भी कर रही हैं।

मुंबई, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुप्रिया पाठक टेलीविजन धारावाहिक ‘जाने क्या होगा रामा रे’ के साथ ही फिल्म ‘जीना इसी का नाम है’ की शूटिंग भी कर रही हैं।

दोनों की शूटिंग एक साथ उदयपुर और मुंबई में हो रही है।

सुप्रिया ने कहा, “मैं वर्तमान में उदयपुर में फिल्म की शूटिंग कर रही हूं और शनिवार को मैं अपने टेलीविजन शो की शूटिंग शुरू करूंगी। मैं उनमें से नहीं हूं जो सालों तक एक जैसी भूमिका निभाते हैं। इसलिए मुझे एक समय पर अलग-अलग किरदार पसंद हैं।”

‘जाने क्या होगा रामा रे’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाईफ ओके पर होता है। इसमें सुप्रिया पाठक एक सशक्त महिला के किरदार में नजर आ रही हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493