लंबे समय तक बार्सिलोना से जुड़ा रहूंगा : सुआरेज

बार्सिलोना, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। बार्सिलोना के फारवर्ड खिलाड़ी लुइस सुआरेज का कहना है कि वह सालों तक क्लब को छोड़कर नहीं जाएंगे, फिर चाहे उन्हें किसी और क्लब से तीन गुना अधिक वेतन ही क्यों न मिले।

सुआरेज ने कहा कि उन्होंने इस क्लब में शामिल होने के लिए काफी मेहनत की है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार सुआरेज ने कहा ” मैं किसी और क्लब से तीन गुना वेतन मिलने पर भी बार्सिलोना को नहीं छोड़ूंगा। मेरे लिए आगामी सालों में इस क्लब से अलग होना नामुमकिन है। मैं यहां खेलना चाहता हूं और इससे मेरा परिवार बहुत खुश है।”

सुआरेज ने जोर देते हुए कहा ,”मैं इस क्लब से संन्यास लेने तक रहने का आश्वासन नहीं दे सकता, लेकिन मैं इससे लंबे समय तक जुड़ा रहूंगा।”

बार्सिलोना के लिए सुआरेज ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ी नेमार और अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी की ही तरह बहुत महत्वपूर्ण हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493