बेरूत, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। लेबनान के दीर अम्मार क्षेत्र में शनिवार को एक घर में सुरक्षाबलों की छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध मोहम्मद हमजा ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें उसकी, उसकी मां और भांजी की मौत हो गई।
हमले में उसकी बहन साफा हमजा व पांच सैनिक घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमजा स्थानीय चरमपंथी ओसामा मंसूर का समर्थक था, जो लेबनान का एक कुख्यात आतंकवादी था। त्रिपोली में अप्रैल में सुरक्षाबलों ने ओसामा को मार गिराया था।
dharmpath.com dharmpath