दो समर्थकों ने कैलिफोर्निया हमला अंजाम दिया : आईएस

वाशिंगटन, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया में सामाजिक सेवा केंद्र में हुए हमले को इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के दो समर्थकों ने अंजाम दिया था।

जेरुसलेम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, आईएस ने अपने एक रेडियो प्रसाण अल-बयन में कहा कि कैलिफोर्निया शहर के सैन बर्नार्डिनो में बुधवार को हुए हमले को आईएस समूह के दो समर्थकों ने अंजाम दिया जिसमें कम से कम 14 लोग मारे गए और 20 जख्मी हो गए।

अमेरिकी नागरिक सैयद फारूक (28) और उनकी पत्नी तशफीन मलिक (27) हमले में शामिल थे।

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी की घटना कुछ हद तक सुनियोजित थी।

अमेरिकी गुप्तचर एजेंसी ‘फेडेरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन’ (एफबीआई) के प्रमुख जेम्स कोमे ने शुक्रवार को कहा कि गोलीबारी की जांच ‘आतंकवादी गतिविधि’ के तौर पर की जा रही है।

शुक्रवार को यह खुलासा हुआ था कि पत्नी ने सोशल मीडिया पर आईएस के प्रति वफादारी जताई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493