शांत पारिवारिक जीवन जीती हैं निकोल किडमैन

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन ने कहा है कि वे एक शांत पारिवारिक जीवन जीती हैं और उनके परिवार के सदस्यों का आपस में बेहद घनिष्ठ संबंध है।

ऑस्कर विजेता स्टार किडमैन ने अपने पति कीथ अर्बन की एक अच्छा जीवनसाथी और अच्छा पिता होने के लिए तारीफ की।

किडमैन ने कहा, “मैं बेहद शांत पारिवारिक जिंदगी बिताती हूं। मेरा परिवार आपस में एक दूसरे के साथ घनिष्ठता से जुड़ा है। मेरे पति बेहद शानदार हैं, जो कि खुले दिल वाले हैं और साथ ही वे एक अच्छे पिता और पति हैं।”

किडमैन ने यहां शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2015 के दौरान कहा, “हमारा परिवार आपस में मजबूती से जुड़ा है।”

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के साथ एक समय विवाह के बंधन में बंधीं किडमैन ने अर्बन के साथ 2006 में विवाह रचाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493