सलमान और मेरे बीच कोई मुकाबला नहीं : अरबाज खान

पणजी, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। जल्द ही प्रसारित होने जा रहे टेलीविजन शो ‘पावर कपल’ की मेजबानी करने जा रहे अभिनेता-निर्माता अरबाज खान का कहना है कि शो की मेजबानी के संदर्भ में उनका भाई सलमान खान से कोई मुकाबला नहीं है।

सलमान इन दिनों ‘बिग बॉस नौ’ की मेजबानी कर रहे हैं।

अरबाज से जब शो की मेजबानी पर दोनो भाइयों के बीच मुकाबले के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आईएएनएस को बताया, “इसमें कोई मुकाबला नहीं है, कहां सलमान और कहां मैं। सच कहूं तो इसमें कोई मुकाबला नहीं है।”

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के आगामी शो ‘पावर कपल’ में अरबाज को अपनी पत्नी मलाइका अरोड़ा के साथ मेजबानी करते देखा जाएगा।

मलाइका ने कहा कि अगर अरबाज एक मेजबान के तौर पर अच्छा काम करेंगे तो सलमान को काफी खुशी होगी।

‘पावर कपल’ 12 दिसंबर से टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493