राकेश सिंह चतुर्वेदी का मोह ख़त्म होने की खबर- कांग्रेस में वापसी की कर रहे जद्दोजहद

images (17)(खुसुर-फुसुर)- 12 जुलाई 2013 को कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये भिंड के कद्दावर कांग्रेसी नेता चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी का भाजपा से मोह ख़त्म होता नजर आ रहा है.कांग्रेस और क्षेत्र में सम्माननीय और कद्दावर कद रखने वाले ये नेता अब अपने किये पर अफ़सोस जाता रहे हैं.सूत्रों ने बताया की भाजपा में उनके कद को कम कर दिया गया और क्षेत्र में उनकी जो बदनामी दल-बदलू के रूप में हुई वह अलग.

राजनीतिकार कुछ भी मानते हों लेकिन आज भी भिंड आदि क्षेत्र में दल-बदल करने वालों को हिकारत की दृष्टि से देखा जाता है.चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के परिवार का क्षेत्र में कई पीढ़ियों से सम्मान है.उनके इस कृत्य से उस सम्मान पर धब्बा लगा है.

राकेश सिंह की पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया से लगातार मुलाकातों से इस संभावना को बल दिया है की उनकी वापसी कांग्रेस में हो सकती है.पिछले दिनों चतुर्वेदी ने भाजपा से संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन से भी मुलाक़ात की और उन्हें भी संकेत दे दिए हैं.देखना यह है की भाजपा अपनी रणनीति के तहत उन्हें कोई सम्माननीय पद से नवाजती है या वापस कांग्रेस में जाने देने का रास्ता खोल देती है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493