लॉस एंजेलिस, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड हिल्स स्थित रैपर बिग सीन के घर का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना सामने आई है। उस दौरान सीन दुबई की यात्रा पर थे।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, बिग सीन के घर से 1,50,000 डॉलर के जेवर व अन्य सामान चोरी हुआ है।
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि इस चोरी में किसी अंदरूनी व्यक्ति का हाथ है और वह जानता था कि सीन दुबई गए हुए हैं।”
सीन की ओर से फिलहाल चोरी की वारदात पर कोई बयान नहीं आया है। उन्होंने अपनी यात्रा की कई तस्वीरें साझा की हैं।
dharmpath.com dharmpath