एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि अदन के नवनियुक्त गवर्नर मेजर जनरल जफर मोहम्मद साद उस वक्त तवाही जिले से अपने कार्यस्थल की ओर जा रहे थे, जब बम हमले में उनकी मौत हो गई।
यमन के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ यह हाल के महीनों में दूसरा हमला है।
इससे पहले अक्टूबर में अदन के एक होटल में इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक बम धमाका हुआ। होटल में उस वक्त यमन के प्रधानमंत्री खालेद बहाह और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य ठहरे हुए थे।
हालांकि, इस हमले में प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल सदस्यों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।
dharmpath.com dharmpath