लॉस एंजेलिस, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटिश बॉय बैंड ‘वन डायरेक्शन’ जो कुछ महीनों का ब्रेक लेगा, अपने अंतिम शो में अमेरिकी प्रशंसकों के सम्मुख भावुक हो गया।
2010 में बने इस समूह में नियाल होरान, लियाम पायने, हैरी स्टाइल्स और लूईस टॉमलिन्सन शामिल हैं।
वेबसाइट एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां स्टेपल्स सेंटर में शुक्रवार को मंच पर प्रस्तुति देते हुए पेयने ने भीड़ को कहा, “यह शो हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है।”
पेयने ने कहा, “यह आखिरी बार है जब हम कुछ समय तक अमेरिका में प्रस्तुति दे रहे हैं। मैं थोड़ा भावुक महसूस कर रहा हूं।”
शो को समाप्त करने से पहले बैंड ने भीड़ को कहा, “हम जल्दी ही फिर आएंगे।”
dharmpath.com dharmpath