इटली सेरी-ए में टोरिनो-रोमा के बीच ड्रॉ रहा मैच

रोम, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। इटली के अग्रणी फुटबाल लीग टूर्नामेंट सेरी-ए में टोरिनो और एएस रोमा के बीच हुआ मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

अंतिम क्षणों में मिले पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए टोरिनो मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 83वें मिनट में रोमा के स्ट्राइकर मिरालेम ने फ्री किक के जरिए गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। आखिरी समय समय में किए गए इस गोल से रोम की जीत तय लगने लगी थी।

लेकिन आखिरी मिनट में मैक्सी लोपेज ने पेनाल्टी को गोल में बदल कर मैच ड्रॉ करा लिया।

रोमा अपने पिछले तीन मैच से सिर्फ दो अंक हासिल कर सका है और सेरी-ए अंकतालिका में चौथे स्थान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493