वेनेजुएला में संसदीय चुनाव में विपक्ष की जीत

काराकास, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। वेनेजुएला में संसदीय चुनाव में विपक्षी गठबंधन ने बहुमत से जीत दर्ज कराई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय निर्वाचन परिषद (सीएनई) की ओर से सोमवार को कहा गया कि सीएनई की अध्यक्ष टिबिसे लुसेना ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय असेंबली में डेमोक्रेटिक युनिटी राउंडटेबल (एमयूडी) ने 167 सीटों में से 90 सीटें जीतीं। वहीं राष्ट्रपति समर्थक युनाइटेड सोशलिस्ट्स पार्टी ऑफ वेनेजुएला ने 46 सीटें जीती हैं।

लुसेना ने कहा कि अभी अन्य 22 सीटों के नतीजों की पुष्टि होनी बाकी है।

इस जीत ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ विपक्ष के हाथ मजबूत किए हैं, हालांकि चुनावी नतीजे वैसे नहीं हैं, जैसों की एमयूडी ने उम्मीद की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493