वूल्फ्सबर्ग, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। चैम्पियंस लीग में वूल्फ्सबर्ग के खिलाफ मंगलवार को होने वाले मैच में मैनचेस्टर युनाइटेड टीम अपने स्टार खिलाड़ी वेन रूनी और मोर्गन शेन्डरलिन के बिना ही मैदान पर उतरेगी। इस बात की पुष्टि सोमवार को क्लब ने की।
क्लब ने सोमवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। क्लब ने कहा दोनों ही खिलाड़ी चोटिल होने के कारण मैच नहीं खेल पाएंगे।
इनके अलावा मार्कोस रोजो, ल्यूक शॉ, ऐंडर हेरेरा जैसे बड़े नाम भी चोट के चलते टीम से बाहर हैं।
क्लब ने ट्वीट में लिखा है, “चोट के कारण रूनी, शेन्डरलिन, हेरेरा, रोजो, जोन्स, वालोंसिया टीम के साथ नहीं होंगे।”
शेन्डरलिन इंग्लिश प्रीमियर लीग में वेस्ट हेम यूनाइटेड के साथ हुए मैच में चोटिल हो गए थे। जबकि रूनी टखने की चोट के कारण टीम से बाहर हैं।
ग्न्रुप में ऊपर बने रहने के लिए युनाइटेड को वूल्फ्सबर्ग के खिलाफ मैच जीतना जरूरी है।
dharmpath.com dharmpath