‘ईरान ने मिसाइल परीक्षण किया है’

वाशिंगटन, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। ईरान ने पिछले महीने मध्यम दूरी की एक नई बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से सोमवार को जारी मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई।

समाचार चैनल ‘फॉक्स न्यूज’ की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी खुफिया एजेंसियों का कहना है कि ईरान के चबहार के पास 21 नवंबर को दो मिसाइलों का परीक्षण किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि यह परीक्षण संयुक्त राष्ट्र परिषद के दो प्रस्तावों का भंजन है।

ईरान के रक्षा मंत्रालय ने अक्टूबर में कहा था कि उसने देश के प्रथम लंबी दूरी की मिसाइल का सफलतापूर्ण परीक्षण किया है।

व्हाइट हाउस ने अक्टूबर में बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण पर नोटिस जारी करते हुए कहा था कि ईरान द्वारा इस बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव का भंजन है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जॉश अर्नेस्ट ने कहा, “हमें सशक्त संकेत मिले हैं कि इस मिसाइल परीक्षण से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का भंजन हुआ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493