बंद हुआ फेसबुक का क्रिएटिव लैब

न्यूयार्क, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। विश्व की अग्रणी सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट फेसबुक ने अपनी प्रायोगिक संबद्ध कंपनी क्रिएटिव लैब को बंद कर दिया।

फेसबुक के अंदर ही दो वर्ष पहले इसे एक संबद्ध कंपनी के रूप में शुरू किया गया था, जिसके तहत कई प्रायोगिक सोशल एप तैयार किए गए।

वेबसाइट ‘दवर्ज डॉट कॉम’ के मुताबिक, फेसबुक ने मंगलवार को इसे बंद करने की घोषणा की। परिणामस्वरूप क्रिएटिव लैब द्वारा तैयार किए गए कई एप भी अब काम करना बंद कर देंगे।

फेसबुक के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है, “क्रिएटिव लैब शुरू होने के बाद हमने स्लिंगशॉट, रिफ और रूम्स जैसी चीजें फेसबुक में शामिल कीं। पिछले कुछ समय से हम इन एप को अपडेट नहीं कर सके हैं, इसलिए हमने उन्हें एप स्टोर और गूगल प्ले से हटाने का निर्णय लिया है।”

हालांकि जिन उपयोगकर्ताओं ने स्लिंगशॉट और रिफ एप पहले से डाउनलोड कर रखे हैं, उनके डिवाइस पर ये एप काम करते रहेंगे।

फेसबुक ने हालांकि यह भी बताया कि क्रिएटिव लैब को बंद किए जाने के कारण किसी की नौकरी नहीं जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493