अर्जेटीना के पूर्व फुटबाल कोच साबेला की एंजियोप्लास्टी हुई

ब्यूनस आयर्स, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। अर्जेटीना फुटबाल टीम के पूर्व कोच एलेजांद्रो साबेला को हाल ही में एंजियोप्लास्टी के दौर से गुजरना पड़ा।

साबेला के मार्गदर्शन में ही अर्जेटीनी टीम ब्राजील विश्व कप-2014 के फाइनल में पहुंची थी और उप-विजेता बनी थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, “साबेला के सीने में रविवार को दर्द उठा जिसके बाद उन्हें ब्यूनस आयर्स से 60 किलोमिटर दक्षिण में ला प्लाटा शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

सोमवार को जारी चिकित्सकीय रिपोर्ट के मुताबिक साबेला को कोरोनरी सिंड्रोम और उच्च रक्त चाप होने के कारण उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।

स्वास्थ्य केंद्र ने बताया कि साबेला अब ठीक हैं लेकिन अगले 24 से 48 घंटे तक उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रहना पड़ेगा।

ब्राजील में हुए विश्व कप में अर्जेटीना को फाइनल में जर्मनी से 0-1 से हार मिली थी, जिसके बाद साबेला ने फुटबाल से दूरी बना ली थी। हालांकि उन्हें कई अन्य क्लबों से प्रस्ताव मिल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493