निर्देशन में हाथ आजमाएंगे मिथुन चक्रवर्ती : महाअक्षय

मुंबई, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भविष्य में फिल्मों का निर्देशन भी कर सकते हैं। यह जानकारी उनके बेटे महाअक्षय ने दी है।

महाअक्षय ने बताया, “डैड का अभी निर्देशन की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं है। वह फिलहाल टेलीविजन शो और फिल्में करने में व्यस्त हैं लेकिन उन्होंने मुझे कहा था कि समय आने पर वह निर्देशन जरूर करेंगे।”

महाअक्षय से जब सवाल किया गया कि क्या मिथुन उनकी फिल्म का निर्देशन करेंगे, तो इस पर महाअक्षय का कहना था, “इस बारे में बात करना जल्दबाजी है। पहले मुझे खुद को स्थापित करना है। सही समय आने पर आपकी दुआओं से यह सपना भी एक दिन जरूर पूरा होगा।”

महाअक्षय ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘जिम्मी’ से की थी। इसके बाद वह बंगाली फिल्म ‘रॉकी’ और हिंदी फिल्म ‘हांटेड’ में नजर आए। फिल्म ‘इश्केदारियां’ में वह एक एक्शन हीरो की भूमिका में नजर आए थे। उनका कहना है कि अपनी आगामी फिल्म में वह दोबारा एक्शन हीरो के रूप में वापसी करेंगे।

महाअक्षय के अनुसार, “मैं एक नई योजना पर काम कर रहा हूं। फिल्म में दर्शकों को मेरे कई रंग नजर आएंगे। मैंने दो महीने तक ‘फुकेट’ में मार्शल आर्ट का परीक्षण लिया था। यह मार्शल आर्ट से भरपूर फिल्म होगी। इसमें आपको ज्यादा एडिटिंग नहीं मिलेगी। हमने इसे वन टेक शॉट में बनाने की कोशिश की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493