शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 220 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 219.78 अंकों की गिरावट के साथ 25,310.33 पर और निफ्टी 63.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,701.70 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 41.69 अंकों की गिरावट के साथ 25,488.42 पर खुला और 219.78 अंकों या 0.86 फीसदी गिरावट के साथ 25,310.33 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,542.47 के ऊपरी और 25,256.79 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से चार शेयरों टाटा मोटर्स (0.74 फीसदी), बजाज ऑटो (0.55 फीसदी), आईटीसी (0.53 फीसदी) और टीसीएस (0.23 फीसदी) में तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- गेल (5.05 फीसदी), वेदांता (4.60 फीसदी), हिंडाल्को (4.35 फीसदी), टाटा स्टील (3.61 फीसदी) और ओएनजीसी (3.57 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.90 अंकों की गिरावट के साथ 7,738.50 पर खुला और 63.70 अंकों या 0.82 फीसदी गिरावट के साथ 7,701.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,771.25 के ऊपरी और 7,685.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 127.48 अंकों की गिरावट के साथ 10,796.92 पर और स्मॉलकैप 154.01 अंकों की गिरावट के साथ 11,421.65 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (3.69 फीसदी), धातु (3.25 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (2.25 फीसदी), तेल एवं गैस (2.14 फीसदी) और आधारभूत सामाग्री (1.95 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 856 शेयरों में तेजी और 1,901 में गिरावट रही, जबकि 146 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493