कंधार में हवाईअड्डे के पास सुरक्षा बलों, आतंकवादियों के बीच संघर्ष

एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि आत्मघाती जैकेटों, रॉकेट लांचरों और बंदूकों से लैस करीब 14 आतंकवादियों ने मंगलवार रात कंधार अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास दो इमारतों को कब्जे में ले लिया था।

उन्होंने बताया कि इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बल सावधानीपूर्वक पड़ोसी इलाकों से गुजर रहे हैं।

सेना की वर्दी में घुसे हमलावरों ने हवाईअड्डे के आसपास के क्षत्रों में कुछ ग्रेनेड फेंके। हमले के बाद हवाईअड्डे से उड़ानों का संचालन एहतियातन बंद कर दिया गया।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता समीम खपालवाक ने बताया, “हम जान-माल की हानी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दे सकते। नागरिकों और सुरक्षा बल के जवानों के हताहत होने की आशंका है।”

अनाधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों ने आसपास की अन्य इमारतों और घरों पर भी हमले किए, जिनमें शीर्ष पदाधिकारी और उनके परिवार रहते हैं।

सूत्रों ने बताया कि हमले में अब तक 10 आत्मघाती हमलावर मारे गए हैं, जबकि सेना के तीन जवानों की भी जान गई है और 20 से अधिक घायल हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493