मोदी अगले साल पाकिस्तान का दौरा करेंगे : सुषमा (लीड-1)

इस्लामाबाद, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल पाकिस्तान का दौरा करेंगे।

सुषमा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मोदी दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

‘जियो टीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुषमा ने कहा कि मोदी के इस दौरे में वह भी उनके साथ होंगी।

जनवरी 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी की यात्रा के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पाकिस्तान की पहली यात्रा होगी। वाजपेयी भी दक्षेस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान गए थे।

सुषमा इस समय हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद में हैं।

इसी साल जुलाई में उफा (रूस) में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के मौके पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मोदी को दक्षेस सम्मेलन में आने का न्योता दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493