व्यस्त कार्यक्रम से थके शाहरुख

मुंबई, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘दिलवाले’ के प्रचार-प्रसार में व्यस्त बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि वह अपने व्यस्त कार्यक्रमों के चलते थक जाते हैं।

मुंबई, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘दिलवाले’ के प्रचार-प्रसार में व्यस्त बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि वह अपने व्यस्त कार्यक्रमों के चलते थक जाते हैं।

शाहरुख ने बुधवार को ट्विटर पर साझा किया, “थकान, बुखार। समस्या को ठीक करने के लिए केवल एक रात काफी नहीं है।”

फिल्म ‘दिलवाले’ में शाहरुख के साथ काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन भी हैं।

‘दिलवाले’ 18 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है। इसमें संजय मिश्रा, बोमन ईरानी और जॉनी लीवर जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिका में हैं।

इसके अलावा शाहरुख के पास ‘फैन’ और ‘रईस’ जैसी फिल्में भी हैं, जो अगले साल प्रदर्शित होंगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493