प्रधानमंत्री ली केकियांग की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की हुई बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा गया है कि नया दस्तावेज लागू होने के बाद अगले दो साल में शंघाई और शेंझेन शेयर बाजारों में पंजीकरण के आधार पर सूचीबद्ध होने की प्रणाली शुरू कर दी जाएगी। अभी शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की प्रणाली मंजूरी आधारित है।
बयान में कहा गया है कि इस दस्तावेज को हालांकि देश की सर्वोच्च विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति से मंजूरी लेनी होगी, क्योंकि इसे लागू करने के लिए मौजूदा शेयर कानून में कुछ बदलाव करने होंगे।
dharmpath.com dharmpath