‘चाइनासैट 1सी’ उपग्रह को शिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया। इसे लांग मार्च-3बी रॉकेट से ले जाया गया।
इस उपग्रह के जरिए उच्च गुणवत्ता की वॉइस, डेटा और रेडियो एवं टीवी प्रसारण सेवाएं प्राप्त होगी।
इस उपग्रह को चाइना अकादमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी ने तैयार किया है। इसका स्वामित्व चाइना सैटेलाइट कम्युनिकेशंस कंपनी के पास है।
गुरुवार का लांच चाइना एयरोस्पेस साइंड एंड टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार लंबी दूरी के वाहक रॉकेट श्रृंखला का 220वां अभियान है।
dharmpath.com dharmpath