ला पाज (बोलीविया), 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। बोलीविया के संस्कृति मंत्री मार्को मैकहिकाओ ने कहा है कि डकार रैली-2016 के लिए उनके देश की तैयारियां जोरों पर हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मैकहिकाओ ने कहा कि तैयारियों के लिहाज से हम 95 फीसदी तैयार हैं। कुछ स्थानों पर काम अभी बाकी है लेकिन समय रहते वह भी पूरा हो जाएगा।
मैकहिकाओ ने कहा कि चालकों का कैम्प युनी में बनाया जा रहा है।
डकार रैली का आयोजन तीन जनवरी से 16 जनवरी तक होना है। यह लगातार तीसरा साल है जब बोलीविया इस रैली का आयोजन कर रहा है।
अधिकारियों ने कहा है कि रैली की सुरक्षा के लिए कुछ रास्तों को बंद रखा जाएगा। यह रैली बोलीविया में शुरू होकर अर्जेटीना के साल्टा में समाप्त होगी।
आयोजकों ने चालकों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए 7050 सैनियों की तैनाती करने का फैसला किया है। इनमें से 3570 नेशनल पुलिस के जवान और बाकी आर्म्ड फोर्सेस के जवान होंगे।
dharmpath.com dharmpath