रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं 3 शरणार्थी

ल्यूसाने (स्विट्जरलैंड), 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। अपने वतन से दूर रह रहे तीन शरणार्थी एथलीट अगले साल रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीएफाई कर सकते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने कहा है कि इन तीन एथलीटों की पहचान जर्मनी में रह रहे सीरियाई के तैराक, ब्राजील में रह रहे कांगो के जुडोका और बेल्जियम में रह रहे ईरान के ताइक्वांडो फाइटर के रूप में हुई है।

आईओसी के अधिकारी पेरे मिरो ने यह जानकारी दी। आईओसी ने 17 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियों से जुड़े शरणार्थी एथलीटों की मदद के लिए सितम्बर में 20 लाख डॉलर का फंड जुटाया है।

मिरो ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों की मदद से जुटाई गई यह राशि शरणार्थी एथलीटों के प्रशिक्षण में खर्च किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493