गर्मी की छुट्टियों के कारण वैष्णो देवी और शिर्डी धाम के दर्शन के लिए नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग पहुंच गई है। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) जम्मूतवी के लिए पांच और शिर्डी के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। आइआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि वैष्णो देवी के लिए ट्रेन 26 मई, दो, नौ और 23 जून व 14 जुलाई को रवाना होगी। इसका ट्रेन किराया, भोजन, ठहरने और दर्शन व स्थानीय यातायात का पैकेज 2750 रुपये में उपलब्ध होगा। जबकि शिर्डी का पैकेज 2780 रुपये में तैयार किया गया है। आइआरसीटीसी अपने हेल्प लाइन नंबर 9794863616 पर भी बुकिंग कर रही है।
dharmpath.com dharmpath