मोनाको, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। अगले साल होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए अंतर्राष्ट्रीय एथलेटीक्स महासंघ (आईएएएफ) को ने गुरुवार को दावेदारी प्रक्रिया शुरू कर दी।
अगले वर्ष होने वाली आईएएएफ वर्ल्ड एथलेटिक्स सीरीज की दो प्रतियोगिता पहले रूस में होनी थीं, लेकिन विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा डोपिंग के आरोपों के चलते रूस एथलेटिक्स संघ को निलंबित करने के बाद अब इन प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए नए आयोजन स्थल का फिर से निर्धारण होना है।
आईएएएफ एक बयान जारी कर कहा, “रोम, कीव, मोंटेरे (मैक्सिको) और गुयाक्वील (इक्वाडोर) ने वर्ल्स रेस वॉकिंग टीम चैम्पियनशिप की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की है। यह प्रतियोगिता इससे पहले मई में रूस के चेबोक्सारी में होने वाली थी।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप के लिए पर्थ, बायडोगोसजेज (पोलैंड) और एक भारतीय शहर ने दावेदारी पेश की है।
भारतीय शहर की हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है। यह प्रतियोगिता अगले वर्ष जुलाई में कजान में होने वाली थी।
आईएएएफ की परिषद सात जनवरी को नए मेजबानों का फैसला करेगी।
dharmpath.com dharmpath