मोटोरोला ने भारत में मोटो जी टर्बो पेश किया

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी फोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने गुरुवार को देश में अपने बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन मोटो जी का नया संस्करण मोटो जी टर्बो उतारा।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि नए फोन में शक्तिशाली ग्राफिक क्षमता वाला 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वोलकॉम स्नैपड्रैगन ओक्टा-कोर प्रोसेसर और दो जीबी रैम उपयोग किया गया है, जिसके कारण फोन की कार्यक्षमता काफी तेज है।

फोन में लगे टर्बोपावर चार्जर के कारण छह घंटे की चार्जिग सिर्फ 15 मिनट में ही संपन्न हो जाती है।

फोन में 13 मेगापिक्सेल के कैमरा और एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।

फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें आईपी67 रेटिंग की सुरक्षा सुविधा है।

फोन को दो रंग संयोजन में पेश किया गया है। एक फोन काले रंग में है, जिसकी पिछली सतह का रंग गहरा समुद्री नीला है। दूसरे तरह का फोन सफेद रंग का है, जिसका पिछला सतह स्लेटी काला है।

14,499 रुपये का यह फोन सिर्फ फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493