लंदन, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के फुटबाल क्लब स्वानसी ने अपने कोच गैरी मोंक को बर्खास्त कर दिया है। क्लब ने कहा है कि खराब परिणामों के कारण मोंक को पद मुक्त किया गया है।
मोंक ने दो साल पहले क्लब का कामकाज सम्भाला था। वह माइकल लाउड्रप के स्थान पर कोच बनाए गए थे।
इंग्लिश प्रीमियर लीग तालिका में स्वानसी अभी 15वें स्थान पर है। उसके खाते में 14 अंक हैं। रेलीगेशन जोन में आने से बचने के लिए उसके पास सिर्फ एक अंक अधिक है।
dharmpath.com dharmpath