‘सेक्सियस्ट एशियन वीमेन’ की सूची में फिर शीर्ष पर प्रियंका

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर ‘सेक्सियस्ट एशियन वीमेन ऑन प्लानेट’ की 50 महिलाओं की सूची में शीर्ष पर हैं। पिछले चार साल में यह लगातार तीसरी बार है, जब प्रियंका इस सूची में शीर्ष पर हैं।

‘क्वांटिको’ अभिनेत्री प्रियंका ने स्वयं को विश्व स्तर पर साबित किया है। ब्रिटेन के ‘ईस्टर्न आई’ समाचार पत्र द्वारा 2015 के संस्करण के लिए वैश्विक स्तर पर किए गए सर्वेक्षण में प्रियंका को सबसे अधिक वोट मिले हैं।

‘देसी गर्ल’ के नाम से मशहूर प्रियंका इससे बेहद खुश व उत्साहित हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, “इस खिताब से बहुत खुश हूं। मुझे वोट देने के लिए सभी का शुक्रिया। मुझे सबसे ‘सेक्सी’ महिला महसूस कराने के लिए ‘ईस्टर्न आई’ का भी धन्यवाद।”

‘ईस्टर्न आई’ के मनोरंजन विभाग के संपादक असजाद नाजिर का मानना है कि प्रियंका वैश्विक स्तर पर भारत का चेहरा बन गई हैें।

उन्होंने कहा, “प्रियंका विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा रही हैं। अपनी कला से वह भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा की खाई पाट रही हैं। वह आगामी सालों में ऐसा करती रहेंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493