फ्लोरिडा कप के लिए फ्लूमिनेंस में लौटे रोनाल्डिन्हो

रियो डी जेनेरियो, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में अगले महीने होने वाले प्रदर्शनी टूर्नामेंट फ्लोरिडा कप में रोनाल्डिन्हो अपने पूर्व क्लब फ्लूमिनेंस का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ब्राजील के क्लब ने गुरुवार को इस खबर की पुष्टि की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 35 वर्षीय खिलाड़ी अक्टूबर महीने में आपसी सहमति से फ्लूमिनेंस से अलग हो गए थे। उन्होंने क्लब के साथ नौ मैच खेले।

फ्लूमिनेंस क्लब के अध्यक्ष पीटर सीमसेन ने संवाददाताओं से कहा, “यह गलती नहीं, एक अवसर है। हम निराश थे और वह भी। अगर अवसर होते हैं, तो हम उन्हें लेने से नहीं चूकना चाहिए। हम अच्छे रिश्तों के साथ अलग हुए थे।”

रोनाल्डिन्हो ने क्लब के साथ जुलाई में अनुबंध पर हस्ताक्षर के वक्त इस टूर्नामेंट के लिए प्रतिबद्धता जताई थी। फ्लूमिनेंस का मानना है कि टूर्नामेंट में शामिल होना क्लब के बांड को बढ़ावा देगा।

फ्लोरिडा कप में खेलने वाली आठ टीमों में फ्लूमिनेंस भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493