किम 1,000 जोड़ी जूते दान करेंगी

लॉस एंजेलिस, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। मशहूर टेलीविजन रियलिटी हस्ती किम कर्दशियां 1,000 जोड़ी जूते दान करेंगी।

किम ने अपने पति केनी वेस्ट के डिजाइनों का जिक्र करते हुए ट्विलर पर लिखा, “मैं ‘डिश नेशन’ शो देख रही हूं और मैंने 1,000 जोड़ी जूते ढूंढने की कोशिश कर रही एक लड़की की कहानी सुनी, जो ‘सोल्स फॉर सोल्स’ के लिए इसे दान करना चाहती है, जिन्होंने कैटरीना तूफान के दौरान उसकी मदद की थी।”

किम ने लिखा, “मुझे लगता है कि इस साल ‘शू ऑफ द ईयर’ अवार्ड किस डिजाइनर को मिलने वाला है। केनी और मुझे 1,000 जोड़ी जूते ‘सोल्स फॉर सोल्स’ को दान में देकर खुशी होगी।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, किम ने उस लड़की को ढूंढ़ने में लोगों से मदद मांगी है।

उन्होंने कहा, “मैं उस लड़की को ऑनलाइन ढूंढ रही हूं, ताकी मैं उसे जूतों के बारे में बता सकूं, लेकिन उसे ढूंढ नहीं पा रही हूं। तुम जहां कहीं भी हो, ये जूते तुम्हारे लिए हैं। हम ‘सोल्स फॉर सोल्स’ से संपर्क करेंगे। तुम अपने लक्ष्य तक पहुंच गई हो, तुम पर गर्व है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493