पेरिस जलवायु शिखर सम्मेलन की अवधि 1 दिन बढ़ी

सम्मेलन के आखिरी दिन ही फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फेबियस ग्लोबल वार्मिग से निपटने के लिए समझौते के अंतिम प्रारूप को पेश करेंगे।

फेबियस के प्रवक्ता ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र के फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफसीसीसी) के 196 पक्षों के वार्ताकारों के साथ तय हुए मसौदे को पेश करेंगे। फेबियस सीओपी21 के अध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने कहा, “इस समझौते की अंतिम रूपरेखा शनिवार सुबह पेश की जाएगी।”

प्रवक्ता ने कहा, “आज इस प्रारूप पर समूहों से विचार-विमर्श किया जाएगा और अंतिम समझौता शनिवार को पेश किया जाएगा।”

फेबियस ने बुधवार को वैश्विक जलवायु समझौते का मसौदा पेश किया था।

यह दस्तावेज 29 पृष्ठों का है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493