कोलकाता, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश उप उच्चायोग द्वारा 15 दिसंबर, विजय दिवस के मौके पर आयोजित भव्य समारोह में मशहूर बांग्लादेशी गायिका रूना लैला और अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
पश्चिम बंगाल सरकार के सहयोग से ‘बांग्लादेश बिजॉय उत्सव’ का आयोजन 19 दिसंबर तक यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा।
आयोग के प्रथम सचिव (प्रेस) मोहम्मद मुफख्खरुल इकबाल ने कहा, “रूना लैला, अरियन, कुस्थियाज ललन समूह, कृष्णकली जैसे जाने-माने कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में नजरूल गीति, रवींद्र संगीत, बोलगन, ललन गीति, सूफी, बांग्ला बैंड और फिल्मों का प्रदर्शन होगा।”
उन्होंने बताया कि इसमें देश के प्रमुख उत्पादों में धाकई जामदानी, राजशाही रेशम और मिट्टी के बर्तनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। खाद्य उत्पादों में कच्ची बिरियानी, भुनी खिचड़ी और पिथा (डेजर्ट्स) भी पेश किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath