मुंबई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 207.89 अंकों की गिरावट के साथ 25,044.43 पर और निफ्टी 72.85 अंकों की गिरावट के साथ 7,610.45 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 29.45 अंकों की मजबूती के साथ 25,281.77 पर खुला और 207.89 अंकों या 0.82 फीसदी गिरावट के साथ 25,044.43 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,316.14 के ऊपरी और 24,930.43 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी रही। टाटा स्टील (3.41 फीसदी), हिंडाल्को (0.73 फीसदी), सिप्ला (0.66 फीसदी), हिंदुस्तान यूनीलीवर (0.60 फीसदी) और इंफोसिस (0.57 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे आईसीआईसीआई बैंक (3.60 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.92 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.23 फीसदी), एक्सिस बैंक (2.22 फीसदी) और भारतीय स्टेट बैंक (2.09 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.30 अंकों की बढ़त के साथ 7,699.60 पर खुला और 72.85 अंकों या 0.95 फीसदी गिरावट के साथ 7,610.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,703.05 के ऊपरी और 7,575.30 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 125.95 अंकों की गिरावट के साथ 10,576.02 पर और स्मॉलकैप 91.08 अंकों की गिरावट के साथ 11,213.18 पर बंद हुआ।
बीएसई के केवल दो सेक्टरों धातु (0.23 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.14 फीसदी) में तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- रियल्टी (2.52 फीसदी), बैंकिंग (2.25 फीसदी), वाहन (1.71 फीसदी), वित्त (1.68 फीसदी) और दूरसंचार (1.64 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 956 शेयरों में तेजी और 1,706 में गिरावट रही, जबकि 197 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath