होंडुरास के फुटबाल खिलाड़ी पेराल्टा की गोली मारकर हत्या

ला सीएबा (होंडुरास), 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। होंडुरास के फुटबाल खिलाड़ी अर्नाल्ड पेराल्टा की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह छट्टी मना रहे थे।

बीबीसी के मुताबिक पेराल्टा को गुरुवार को एक शॉपिंग मॉल की कार पाकिर्ंग में गोली मार दी गई। हत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चला सका है।

होंडुरास के सुरक्षा मंत्रालय ने कहा है,”हमें एक शानदार खिलाड़ी खोने का बेहद दुख है।”

लूट की आश्ांका से मंत्रालय ने हालांकि इनकार किया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पेराल्टा ने होंडुरास की तरफ से 2012 लंदन ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था और वह अगले सप्ताह क्यूबा के खिलाफ होने वाला मैत्री मैच में भी हिस्सा लेने वाले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493