पाकिस्तान ने किया शाहीन-3 मिसाइल का सफल परीक्षण

इस्लामाबाद, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यम दूरी की शाहीन-3 बैलेस्टिक मिसाइल का शुक्रवार को सफल परीक्षण किया। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) ने इसकी जानकारी दी है।

डॉन की ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार, यह मिसाइल 2750 किलोमीटर की दूरी तक परमाणु हथियार ले जा सकती है।

सेना के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान के अनुसार मिसाइल के इस परीक्षण का उद्देश्य हथियार तंत्र के विभिन्न डिजायन एवं तकनीकी मापदंडों का सत्यापन करना था।

स्ट्रेटेजिक प्लांस डिवीजन के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल मजहर जामिल ने कहा, “देश ने प्रतिरोधक क्षमता की दिशा में एक मील का पत्थर हासिल किया है। पाकिस्तान इस क्षेत्र में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व चाहता है जिसके लिए परमाणु प्रतिरोधक दक्षिण एशिया में रणनीतिक स्थायित्व को और मजबूत करेगा।”

पाकिस्तान ने पिछले साल शाहीन प्रथम और शाहीन द्वितीय का परीक्षण किया था।

शाहीन प्रथम 900 किलोमीटर तक जबकि शाहीन द्वितीय 1500 किलोमीटर तक परमाणु और पारंपरिक हथियारों को ले जाने सक्षम हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493