नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एनबीएस) द्वारा शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक चीन ने 2015 के मध्य तक 8 ऐसे भंडार बना लिए हैं, जिनकी कुल भंडारण क्षमता 2.86 करोड़ घन मीटर है।
एनबीएस ने कहा कि नवंबर में चार भंडार संचालन में थे, जिनमें 1.64 करोड़ घन मीटर तेल रखा जा सकता था।
एनबीएस के मुताबिक 2015 के मध्य तक आठ भंडारों और गैर सरकारी भंडारों में 2.61 करोड़ घन मीटर तेल का भंडार मौजूद था।
स्टेट स्ट्रैटेजिक ऑयल रिजर्व बेस प्रोग्राम 2004 में शुरू किया गया था, जिसका मकसद वैश्विक तेल बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव के प्रभाव से घरेलू बाजार को बचाना था।
चीन दुनिया के सबसे बड़े तेल आयातकों में से एक है और अपनी जरूरत के करीब 60 फीसदी तेल का आयात करता है।
dharmpath.com dharmpath