बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज से बाहर हुईं सायना

दुबई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल शुक्रवार को यहां जारी बीडब्ल्यूएफ सुपर फाइनल्स से बाहर हो गई हैं।

सायना अपना तीसरा और अंतिम लीग मैच जीतने में नाकाम रहीं। सायना को चीनी ताइपे की ताए जू यिंग के हाथों 21-16, 18-21, 14-21 से हार गईं।

सायना ने अपना पहला लीग मैच गंवाने के बाद गुरुवार को विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी स्पेन की केरोलिन मारिन को हराते हुए अपने लिए अगले दौर में जाने की सम्भावना बनाए रखी थी लेकिन इसके लिए उन्हें अपना तीसरा और अंतिम लीग मैच किसी भी हाल में जीतना था।

लीग स्तर पर मारिन ने भी एक मैच जीता लेकिन बेहतर गेम अंतर के कारण वह सायना से बेहतर स्थिति में रहीं और ग्रु-ए से सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। अंतिम-4 दौर में उनका सामना जापान की नाजोमी ओकुहारा से होगा।

पुरुष वर्ग में भारत के के. श्रीकांत को शुक्रवार को लगातार तीसरी हार मिली। वह पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं। 22 साल के श्रीकांत को अंतिम ग्रुप मैच में चीनी ताइपे के चोउ तेन चेन के हाथों 17-21, 13-21 से हार मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493