फैलन ने कहा कि इराकी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि वहां पश्चिमी देशों के थल सैनिकों को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए हमने वहां थल सैनिकों को नहीं भेजने का फैसला किया है।
फैलन ने यहां अमेरिका के रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम इराक या सीरिया में फिर से थल सैनिकों को नहीं भेजेंगे।”
फैलन ने यह भी कहा कि इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी ने उन्हें स्पष्ट कहा है कि देश के लोग ब्रिटिश थल सैनिकों को वहां नहीं चाहते।
फैलन के अनुसार, “पूरी विनम्रता के साथ उन्होंने यह भी कहा कि इराकी लोग अमेरिकी थल सैनिकों को भी नहीं चाहते।”
आईएस ने इराक और सीरिया में एक बड़े क्षेत्र को अपने कब्जे में ले रखा है।
ब्रिटेन के ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ ने दो दिसम्बर को सीरिया में आईएस के खिलाफ हवाई हमले के सरकारी प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
dharmpath.com dharmpath