ओशो रजनीश पर फिल्म जनवरी में रिलीज होगी

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। दार्शनिक ओशो रजनीश के प्रारंभिक जीवन पर आधारित फिल्म ‘रिबेल्यस फ्लॉवर’ देश में अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

यहां जारी एक बयान के मुताबिक, पुणे स्थित ओशो फाउंडेशन द्वारा समर्थित फिल्म 15 जनवरी को रिलीज होगी।

फिल्म निर्देशक कृष्ण हुड्डा को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद है।

हुड्डा ने कहा, “भारतीय दर्शकों को हमारे समय के एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण दार्शनिक ओशो रजनीश की यात्रा कभी देखने को नहीं मिली है। मुझे इस बात की खुशी है कि मुझे अपनी ²ष्टि और संवेदनशीलता से इस कहानी को पेश करने का मौका मिला है। हमें यकीन है कि दर्शक इस प्रेरणादायक कहानी से जुड़ेंगे।”

फिल्म के बारे में निर्माता और लेखक जगदीश भारती ने कहा, “हमें ‘रिबेल्यस फ्लॉवर’ को भारतीय दर्शकों के लिए पेश कर खुशी हो रही है। संयोग से यह फिल्म ओशो रजनीश की पुण्यतिथि (उनका निधन 19 जनवरी, 1990 को हुआ था) के करीब रिलीज होगी।”

उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को सांसारिक दुनिया की खुशी और दर्द का पता लगाने के लिए प्रेरित करेगी।”

‘रिबेल्यस फ्लॉवर’ छोटे से लड़के राजा की कहानी पर आधारित है, जो मध्य भारत के दूरदराज के एक गांव में अपने नाना-नानी और दादा-दादी के पास रहता था।

फिल्म में राजा के जीवन के उतार-चढ़ाव का चित्रण किया गया है।

‘रिबेल्यस फ्लॉवर’ की शूटिंग मध्य प्रदेश में हुई है, जहां ओशो की परवरिश हुई थी।

फिल्म ने इस साल इटली में आयोजित सेलेंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में स्पेशल मेंशन जूरी अवार्ड भी जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493