बीजिंग, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन में 2015 के शुरुआती 11 महीनों में संपत्ति क्षेत्र में निवेश लगातार धीमी बनी हुई है।
राष्ट्रीय सांख्यिकीय ब्यूरो (एनबीएस) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, रियल एस्टेट निवेश में सालाना आधार पर केवल 1.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो जनवरी-अक्टूबर की अवधि में दो प्रतिशत थी।
रिहायशी आवास में निवेश सालाना आधार पर 0.7 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि जनवरी-अक्टूबर के दौरान इसमें 1.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई थी। रिहायशी आवास में निवेश कुल संपत्ति निवेश का लगभग दो-तिहाई है।
वर्ष 2015 में मांग में कमी और आपूर्ति की अधिकता के कारण चीन के संपत्ति बाजार की रफ्तार धीमी है, जिस वजह से संबंधित प्रशासन ने कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं। इनमें ब्याज दरों में कटौती, तत्काल भुगतान की राशि में कमी और घरों की खरीद पर लगी पाबंदियों को समाप्त करना भी शामिल है।
dharmpath.com dharmpath