रियो डी जेनेरियो, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील का फ्लामेंगो क्लब अर्जेटीना के अंतर्राष्ट्रीय फारवर्ड खिलाड़ी एजिकल लावेजी के साथ करार करने की तैयारी कर रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के साथ 30 वर्षीय खिलाड़ी का करार जुलाई में समाप्त हो जाएगा और जनवरी से ही उनको क्लब में शामिल करने के लिए बोली लगनी शुरू हो जाएगी।
ग्लोबल समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लामेंगो के साथ-साथ युवेंतस, एसी मिलान और बार्सिलोना ने भी सैन लोरेंजो के पूर्व खिलाड़ी के साथ करार के इच्छुक हैं।
लावेजी ने 2012 में पेरिस सेंट जर्मेन के साथ करार किया था और उन्होंने क्लब के साथ खेले गए 154 मैचों में 34 गोल दागे।
उन्होंने अर्जेटीना के लिए खेले गए 48 मैचों में सात गोल दागे हैं
dharmpath.com dharmpath