केन्याई संगठन ने मुद्रा क्लब में युआन को शामिल करने को सराहा

केआईपीपीआरए के कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक डिक्सन खंगा ने यहां कहा कि इस फैसले से वैश्विक व्यापार में चीन के महत्व को मान्यता मिली है।

खंगा ने कहा, “चीन की बढ़ती वित्तीय शक्ति के कारण चीन का युआन अब अंतर्राष्ट्रीय मंच पर एक प्रमुख मुद्रा है।”

आईएमएफ ने एक दिसंबर को चीन का मूल्यांकन एक निर्यातक देश के रूप में और युआन का मूल्यांकन एक सर्व स्वीकार्य मुद्रा के रूप में किया था। इसके बाद युआन को रिजर्व मुद्राओं के बास्केट में शामिल कर लिया गया है। इस बास्केट में युआन के अलावा डॉलर, यूरो, पाउंड और येन भी हैं।

खंगा ने कहा कि इससे चीन के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों को भी लाभ मिलेगा, जिसमें अफ्रीका भी शामिल है।

उन्होंने कहा, “इससे विनिमय खर्च घटेगा, क्योंकि अफ्रीकी व्यापारी व्यापार में युआन का भी उपयोग कर सकेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493