ईवा लोंगोरिया एक बेहतरीन दोस्त : विक्टोरिया बेकहम

लंदन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। पॉप गायिका से फैशन डिजाइनर बनी विक्टोरिया बेकहम का कहना है कि वह ईवा लोंगोरिया के रूप में एक बेहतरीन दोस्त पाकर खुश हैं।

विक्टोरिया और उनके पति डेविड बेकहम पांच वर्षो तक लॉस एंजेलिस में रहने के दौरान ईवा के संपर्क में आए और उसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए।

विक्टोरिया ने कहा, “मैं ईवा को काफी लंबे समय से जानती हूं और वह मेरी सबसे करीबी दोस्त हैं। मैं उसे बेहद पसंद करती हूं। वह काफी प्रेरणात्मक, अद्भुत इंसान हैं।”

विक्टोरिया का कहना है, “मुझे ईवा पर गर्व है। हर बार जब भी मैं ईवा के डिजाइन किए गए कपड़े पहनती हू्ं तो उससे कहती हूं कि यकीन नहीं होता इन्हें तुमने डिजाइन किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493