कूपर के निर्देशन की पहली फिल्म में बियोंस

लॉस एंजेलिस, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ब्रेडले कूपर फिल्म फ्रेंचाइजी ‘अ स्टार इज बॉर्न’ के रीमेक से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ गायिका बियोंस नोवल्स हैं।

वेबसाइट ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ को एक सूत्र ने बताया कि बियोंस फिल्म में कूपर के साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गई हैं। फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों में मुख्य भूमिका में जेनेट गेनोर, जूडी गारलैंड और अभिनेत्री बारबरा स्ट्रेससैंड थीं।

‘अ स्टार इज बॉर्न’ एक ऐसी महत्वाकांक्षी अभिनेत्री एवं गायिका की कहानी है, जिसे एक अभिनेता से प्यार हो जाता है जिसे शराब व महत्वाकांक्षाओं ने तबाह कर दिया है।

सूत्र ने कहा कि कूपर को फिल्म के लिए अभी बाकी कलाकारों की तलाश है।

सूत्र ने कहा, “वह बाकी कलाकारों की तलाश में हैं, लेकिन इस बीच वह अन्य फिल्मी भूमिका भी हाथ में ले सकते हैं। वह हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493