तेलुगू रीमेक ‘कथ्थी’ में नजर आएंगे चिरंजीवी

चेन्नई, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेगास्टार चिरंजीवी तमिल फिल्म ‘कथ्थी’ के रीमेक पर काम करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले उन्हें उनके बेटे राम चरण की तेलुगू फिल्म ‘ब्रूस ली – द फाइटर’ में अतिथि भूमिका निभाते देखा गया था।

राम चरण के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म परियोजना को अंतरिम रूप दे दिया गया है। इसका निर्देशन वी.वी. विनायक करेंगे।”

यह फिल्म चिरंजीवी की 151वीं फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत से शुरू होगी। इस फिल्म से राम चरण पहली बार बतौर निर्माता शुरुआत करने जा रहे हैं।

ए.आर. मुरुगदौस की मूल फिल्म को काफी सराहा गया, इसमें बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कारण समस्याओं का सामना कर रहे किसानों के बारे में बताया गया है।

चिरंजीवी के अलावा शेष कलाकारों का चयन किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493