स्पेनिश लीग : एटलेटिको मेड्रिड की एथलेटिक पर 2-1 से जीत

मेड्रिड, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के खिलाड़ी एंटोनी ग्रीजमैन के शानदार गोल की बदौलत एटलेटिको मेड्रिड ने स्पेनिश लीग मुकाबले में एथलेटिक बिल्बाओ पर 2-1 से जीत दर्ज की।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक यह ग्रीजमैन का सत्र का 13वां गोल था। और एटलेटिको मेड्रिड की यह लगातार आठवीं जीत।

दोनों टीम रविवार को खेलने उतरीं। मैच के 27वें मिनट में एथलेटिक के एमेरिक लापोर्ट ने कॉर्नर किक को गोल में बदल कर टीम को बढ़त दिलाई।

लेकिन दूसरे हाफ में मेड्रिड के मिडफील्डर साउल निगुएज ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। दोनों टीमों की कोशिश बढ़त बना कर मैच पर कब्जा जमाने की थी। मैच के 67वें मिनट में मेड्रिड के ग्रीजमैन ने गोल कर टीम को एक गोल से आगे कर दिया।

इसके बाद कोई गोल नहीं हुआ और मेड्रिड ने मैच 2-1 से अपने नाम कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493